फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorists intrusion in share market

शेयर बाजार में आतंकियों की घुसपैठ!

Mon, 14 Jul 2014 02:54 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 14 Jul 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
terrorists intrusion in share market

सेबी ने भारतीय पूंजी बाजार में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रति आगाह किया है। बाजार नियामक ने देश में शेयर बाजारों और दूसरे निकायों को ताजा चेतावनी जारी करते हुए उन्हें तालिबान और अलकायदा से जुड़े संगठनों और लोगों के अलावा दाऊद इब्राहिम से भी सावधान रहने को कहा है।

विज्ञापन


सेबी की ओर से जारी सर्कुलर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से जारी वह सूची भी शामिल है, जिसमें प्रतिबंधित संगठनों के तौर पर अलकायदा और तालिबान भी हैं। इसमें सभी शेयर बाजारों और ब्रोकरों को कहा गया है वह नई सूची पर गौर करें और मौजूदा निर्देशों के मुताबिक काम करें।
विज्ञापन


हालांकि सेबी के वरिष्ठ अधिकारियों और बाजार से जुड़े आला अफसरों ने कहा है कि अब तक किसी कंपनी या ब्रोकर हाउस के आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी ऐसे मामलों के संदर्भ में नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर नजर रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेबी ने जारी की चेतावनी

terrorists intrusion in share market

सेबी की ओर से इस संबंध में ताजा सर्कुलर 7 जुलाई को जारी किया गया था। इसमें नियामक ने तालिबान और अलकायदा से जुड़े संगठनों की सूची के बारे में जानकारी दी थी। इसी तरह का सर्कुलर बांबे शेयर बाजार को भी जारी किया गया है।

दो डिपोजिटरी- एनएसडीएल और सीडीएसएल को भी इस तरह का निर्देश जारी हुआ है। पहली सूची में ऐसे लोगों, कंपनियों और संगठनों के नाम हैं, जो तालिबान से जुड़े हैं। इस सूची को 26 जून, 2014 को अपडेट किया गया था।

अलकायदा के जिन लोगों से संबंध है, उनमें दाऊद इब्राहिम का भी नाम जुड़ा हुआ है। हरकत उल जिहाद इसलामी यानी हुजी और ग्लोबल रिलीफ फाउंडेशन के नाम भी इस सूची में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed