{"_id":"5ad31c6eec4ed254cb54583dd52812a2","slug":"terrorists-entered-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से समुद्री रास्ते गुजरात में घुसे 13 आतंकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान से समुद्री रास्ते गुजरात में घुसे 13 आतंकी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 11 Aug 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वलसाड में आतंकवादियों के घुस आने की खबर के बाद जिले की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना में कहा गया था कि समुद्री रास्ते से लगभग 13 आतंकवादी जिले में घुस आए हैं।
विज्ञापन
वलसाड की एसपी निपुणा तोरवाणे ने बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना में समुद्री तट से 13 आतंकवादियों के घुस आने का संदेह जताया गया था। लिहाजा विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया शनिवार को ही जिला पुलिस के अफसरों की बैठक आयोजित कर इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस सूचना पर सलाह-मशविरा किया गया। इसके बाद कांबिंग और पेट्रोलिंग को तेज करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
तोरवाणे ने बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और तटवर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग और कांबिंग तेज कर दी। होटलों में भी चेकिंग की जा रही है। आम लोगों खास कर मछुआरों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने को कहा गया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार को यह सूचना दी थी कि पाकिस्तान से अपनी गतविधियों को अंजाम दे रहा आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा दिल्ली पर हमले कर सकता है।
इसके बाद गुजरात के इस दक्षिणी जिले में आतंकवादियों के घुसने की खुफिया जानकारी दी गई।
अहमदाबाद से 350 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद वलसाड की सीमा महाराष्ट्र से मिलती है और इसका खासा हिस्सा गुजरात की 1600 किलोमीटर तटीय इलाके के तहत आता है। यह तटीय इलाका सौराष्ट्र और कच्छ की खाड़ी तक पसरा हुआ है।
वर्ष 1993 में वलसाड के समुद्री तट पर आरडीएक्स की एक भारी खेप बरामद की गई थी। उसी साल मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में इसी आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।