फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension in shamli after accident of bike and cycle

बाइक-साइकिल की टक्कर पर खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार

Fri, 11 Sep 2015 04:28 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:28 AM IST
विज्ञापन
tension in shamli after accident of bike and cycle

कस्बे में नौजल रोड पर साइकिल में बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा कई  गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर थानाभवन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के कई थानों की पुलिस कस्बे में तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम थानाभवन के मोहल्ला टंकी निवासी दो युवक मोटरसाइकिल से नौजल रोड स्थित अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान इंटर कॉलेज के पास साइकिल से अपने गांव नौजल जा रहे दो युवकों से उनकी टक्कर होने पर युवकों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। इकट्ठा हुए लोगों ने उनका विवाद निपटा दिया।

विज्ञापन

लोगों में हुआ टकराव

tension in shamli after accident of bike and cycle

इसी दौरान वहां तांगे से गुजर रहे एक ग्रामीण ने गांव नौजल में कॉल कर झगड़े की सूचना युवकों के परिजनों को दी। इस पर ग्राम नौजल से लगभग दो दर्जन लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे तथा बाइक सवारों पर हमला बोल दिया।

हमले की सूचना जैसे ही मोहल्ला टंकी में युवकों के परिजनों को मिली तो वह भी मौके की ओर दौड़ पडे़। उधर, पहले से तैयार नौजल के युवकों ने धारदार हथियार से टंकी मोहल्ला निवासी युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

हुआ जमकर हंगामा

tension in shamli after accident of bike and cycle

एक तरफा हुए हमले में भूरा (27) पुत्र शिवकुमार की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई, जबकि संदीप, नटवर, पोपीन, दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें संदीप व पोपीन को शामली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। इनके अलावा हमले में कुछ और लोग भी घायल हुए। घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पुलिस को नहीं उठाने दिया शव

tension in shamli after accident of bike and cycle

घटना की सूचना पर पुलिस थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। वहां से पुलिस ने मृतक भूरा का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा, तो लोगों ने विरोध कर दिया।

पुलिस और लोगों के बीच तीखी झड़प हुई। इसी बीच एएसपी वीके मिश्र, सीओ सिटी निशांक शर्मा तथा तीन थानों की पुलिस सहित थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा पीड़ित परिवार व नगरवासियों को समझा-बुझाकर शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संघर्ष के दौरान युवक की हत्या को लेकर कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई। रात तक सीओ शामली थानाभवन में कैंप किए रहे। कस्बा में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed