फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension in malda is fostering, rajnath will go on 18th

मालदा में तनाव कायम, राजनाथ का दौरा 18 को

Fri, 08 Jan 2016 05:36 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
tension in malda is  fostering, rajnath will go on 18th

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मुद्दे पर हिंसा और आगजनी के शिकार मालदा जिले के कालियाचक इलाके में अब भी तनाव कायम है। दूसरी ओर, इस मुद्दे पर राजनीति गर्माने लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के 18 जनवरी को इलाके का दौरा करने की संभावना है।

विज्ञापन


भाजपा ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकार से मालदा की हिंसा पर जो रिपोर्ट मांगी थी उसके शुक्रवार तक भेजे जाने की संभावना है। कालियाचक इलाके में हुई हिंसा व आगजनी के मामले में कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पहले जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वे पुलिस हिरासत में हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने इस मुद्दे पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम को राजभवन में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की और उनसे इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लगाया टीएमसी पर आरोप

tension in malda is  fostering, rajnath will go on 18th

भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संभवत: 18 जनवरी को मालदा का दौरा करेंगे। केंद्र ने बुधवार तक इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। राज्य सचिवालय सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे जल्दी ही भेज दिया जाएगा।

बुधवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने मौके पर जाने से रोक दिया था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कालियाचक की हिंसा में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।

उनका कहना है कि तमाम आपराधिक रिकार्डों को नष्ट करने के लिए ही थाने में आग लगाई गई थी और अब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

थाने में बड़े पैमाने पर फेरबदल

tension in malda is  fostering, rajnath will go on 18th

मालदा जिला प्रशासन ने रविवार को कालियाचक इलाके में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और आगजनी के चार दिनों बाद कालियाचक थाने में तैनात कई अफसरों और कांस्टेबलों का तबादला कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी ने इस फेरबदल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात-आठ ऐसे इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों को कालियाचक थाने में दोबारा तैनात किया गया है, जो पहले भी इस इलाके में काम कर चुके हैं। कालियाचक थाने के सात-आठ पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में भेज दिया गया है।

हालांकि उन्होंने इसे एक अस्थायी व्यवस्था बताया है। अभिषेक ने बताया कि कालियाचक थाने के नौ कांस्टेबलों का भी दूसरे थानों में तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed