अन्ना चले चेले की चाल, मोदी का हाल-बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं। दिल्ली में ममता की यह पहली राजनीतिक रैली है।
रैली को हिट बनाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। स्टेज पर सिर्फ ममता और अन्ना ही दिखेंगे। बाकी किसी राजनीतिक हस्ती को मंच पर जगह नहीं मिलेगी।
स्टेज पर महात्मा गांधी, ममता और अन्ना की तस्वीरें दिखाई देंगी। तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा रैली का मकसद सिर्फ एक ही है भ्रष्ट सरकार से छुटकारा।
अहमदाबाद में करेंगे रैली
दो साल पहले अन्ना ने भी अपनी मूवमेंट की रामलीला मैदान से ही शुरूआत की थी। दोनों मार्च के अंत में अहमदाबाद में रैली करेंगे। केजरीवाल ने 8 मार्च को बापूनगर में रैली की थी।
अरविंद केजरीवाल का चार दिन का गुजरात दौरा काफी अहम रहा। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उनसे मुलाकात की कोशिश की, लेकिन यह मुलाकात हो नहीं सकी थी।
मोदी ने कोलकाता में की थी रैली
हाल ही में मोदी ने कोलकाता में रैली की थी लेकिन उन्होंने ममता सरकार के ख्रिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की थी।
मोदी ने कहा था कि ममता राज्य में, वे केंद्र में और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में बंगाल खूब तरक्की करेगा। लेकिन ममता कोई मौका नहीं छोड़ने वाली हैं।
रैली में मिथुन चक्रवर्ती को बुलाया जाना था
लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया। कारण यह था लोगों का ध्यान ममता और अन्ना की बजाय मिथुन पर ही रहता।
बैंड करेंगे अन्ना और ममता का गुणगान
रैली के लिए दिल्ली और मुंबई से बैंड हायर किए गए हैं। ये हिंदी, उर्दू और भोजपुरी में ममता और अन्ना की उपलब्धियां गिनाएंगे।
ममता बनर्जी जानती हैं कि अगर बंगाल से बाहर केंद्र की राजनीति में अपना कद बढ़ाना है, तो उन्हें अपने राज्य से बाहर स्वीकार्यता बढ़ानी होगी। लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली की रैली अहम साबित हो सकती है।
इसके बाद गुजरात का रुख किया जाएगा, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह मोदी पर हमला करने से भी नहीं हिचकेंगी। साथ ही ऐसा कर मुस्लिम वोट बैंक पर भी डोरे डाले जा सकते हैं।