फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ten days later, the rain will be in the north india

झमाझम बारिश से जल्द भीगेगा उत्तर भारत, जान लीजिए तारीख

Thu, 11 Jun 2015 09:48 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ten days later,  the rain will be in the north india

तूफान ‘अशोबा’ के ओमान की तरफ मुड़ जाने के बाद इसका दबाव क्षेत्र क्षीण होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन दिनों तक और मानसून आने की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन तूफान का असर गायब होते ही यह तेजी से आगे बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्म प्रकाश यादव और पुणे के निदेशक डीएस पाई के अनुसार जून महीने के अंत तक उत्तर भारत(दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास) में मानसून दस्तक देगा। स्काईमेट के जेपी शर्मा का भी कहना है कि उत्तर भारत में महीने के अंत में मानसून आएगा और वर्षा सामान्य रहेगी।
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 14 जून के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी। 15,16,17 जून को धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन मानसून महीने के आखिरी सप्ताह में ही आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंच गया मानसून

Ten days later,  the rain will be in the north india

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल के तटों पर दस्तक देने के बाद 11 जून को मानसून रत्नागिरी, महाराष्ट्र तक आ गया है। म.प्र. के खंडवा में जोरदार प्री-मानसून बारिश हुई है। बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी प्री-मानसून वर्षा हुई है। पूर्वोत्तर, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा तक कवर हो चुका है।

ऐसे में 20-22 जून तक बिहार के पटना, गया तक और 23-24 जून तक पूर्वी उप्र के गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। 24-26 जून तक मानसून के पश्चिमी उ.प्र. के कुछ हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब पहुंचने की संभावना है।

हालांकि अभी मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक की ही भविष्यवाणी की है और इसमें अशोबा तूफान की दिशा बदलने के बाद तेजी से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Ten days later,  the rain will be in the north india

12 जून : असम, मेघालय, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के छुटपुट इलाकों में भीषण बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों और पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना में गर्जना के साथ तेज तूफान आने की संभावना है।
13 जून : असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के छुटपुट इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
14 जून : असम, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा के छुटपुट इलाकों के अलावा कर्नाटक एवं केरल के तटीय एवं दक्षिण इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
15 जून : असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा के कुछ स्थानों के साथ ही कर्नाटक एवं केरल के तटीय इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत
अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य भारत में दिन के तापमान में दो से तीन सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed