फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   temple of mulayam singh yadav soon be established in aligarh

अलीगढ़ में जल्द स्थापित होगा मुलायम का मंदिर

Tue, 27 Nov 2012 12:44 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2012 12:44 AM IST
विज्ञापन
temple of mulayam singh yadav soon be established in aligarh

सफेद संगमरमर पत्थर से बनी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की मूर्ति जल्द ही अलीगढ़ आएगी। तीन फुट लंबी इस प्रतिमा में मुलायम सिंह सफेद धोती कुर्ता और काले रंग की सदरी में बैठे हुए दिखाई देंगे। मूर्ति के रंग सालों साल तक खराब न हो इसके लिए कलर्ड लेमिनेशन भी कराया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 40 हजार तक आने की उम्मीद है। इस को मूर्ति राजस्थान का दौसा ट्रेडर्स बना रहा है।

विज्ञापन


मूर्ति बुक कराने दौसा गए सोनू सैनी ने बताया कि वहीं से मंदिर का ढांचा मंगाया जा रहा है, जिसकी तीन दीवारें साढ़े पांच फुट लंबी है और ऊंचाई साढ़े नौ फुट रखी गई है। लाल पत्थर से बने इस ढांचे की कीमत 80 हजार रुपये तक आएगी। नगलामाली में चांवड़ मंदिर के पास ही मुलायम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर के लिए भूमि प्रह्लाद सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, चंद्रपाल सैनी और राम प्रसाद सैनी ने दी।
विज्ञापन


मुलायम के मंदिर से पार्टी का लेना देना नहीं
मुलायम सिंह यादव का मंदिर बनाने के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम आसरे कुशवाहा ने प्रदेश सचिव राजेश सैनी से सवाल जवाब शुरू कर दिए हैं। प्रदेश सचिव ने बताया कि सोमवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव ने इस बारे में जानकारी मांगी थी जिस पर पूरी सच्चाई से उन्हें अवगत करा दिया गया है। मंदिर बनवाने का फैसला सैनी समाज के लोगों का है, इस सामाजिक फैसले से पार्टी का लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed