{"_id":"7948c63f5900d4b8b66763ace87269ef","slug":"telecome-campany-under-probe-in-gujarat-snooping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी केस में टेलीकॉम कंपनियों पर भी शिकंजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जासूसी केस में टेलीकॉम कंपनियों पर भी शिकंजा
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की जासूसी कराने के मामले की जांच के लिए गठित आयोग टेलीकॉम प्रदाता कंपनियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगा।
विज्ञापन
आयोग पता लगाएगा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर राज्य में महिला की जासूसी कराने में टेलीकॉम कंपनियों ने मौजूदा कानून का उल्लंघन तो नहीं किया।
जांच आयोग के संदर्भ की शर्तों के मुताबिक, आयोग इस बात की जांच करेगा कि महिला के टेलीफोन के इंटरसेप्ट और निगरानी के दौरान टेलीकॉम कंपनियों ने अपने लाइसेंस की शर्तों, नियमों और कानून का पालन किया या नहीं।
विज्ञापन
साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि महिला की जासूसी अगस्त-सितंबर 2009 के दौरान ही हुई या फिर आगे भी की गई। इसके साथ ही आयोग हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी ढंग से वीरभद्र सिंह और दिल्ली में अरुण जेटली पर जासूसी के मामलों की भी जांच करेगा।
विज्ञापन