फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Telecom tariff hike may hit consumers in 5 states

जानिए कहां-कहां बहुत महंगा होगा फोन पर बातें करना?

Wed, 15 Apr 2015 04:24 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
Telecom tariff hike may hit consumers in 5 states

अगर आप भी मोबाइल फोन पर लंबी-लंबी बातें करना पसंद करते हैं तो आप भी अपनी जेब ज्यादा ढीली करने के लिए लिए तैयार हो जाइए। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के ग्राहकों के लिए आना वाला समय आफत लाने वाला है। क्योंकि मोबाइल फोन पर बातें करना काफी महंगा होने जा रहा है।

विज्ञापन


इकॉनामिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक आने वाले समय में कंपनियां टेलीफोन पर बात करने के लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूल करेंगी। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रति मिनट 7 से 13 पैसे तक की बढ़ोतरी कंपनियां कर सकती हैं।
विज्ञापन


भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, आइडिया सेल्युलर 900 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम को रिन्यू कराने के लिए अरबों रुपए खर्च किए हैं। अब यह पैसा यह कंपनियां अपने ग्राहकों से वसूल करेंगी। एक महीने के अंदर ही कंपनियां अपने टैरिफ रेट में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीसदी तक महंगा होगा बातें करना?

Telecom tariff hike may hit consumers in 5 states

भारती एयरटेल ने पहले 103 करोड़ रुपए 900 मेगा हर्टज के लिए खर्च किए थे। अब उसको 20 साल के लिए 6,127 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। वोडाफोन जो अभी 45.3 और 32.3 करोड़ रुपए दे रहा है। अब इस स्पेक्ट्रम के लिए 8800 करोड़ रुपए देगा।

वहीं आइडिया सेल्युलर महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए क्रमश: 6,957 करोड़ रुपए, 3,365 करोड़ रुपए, और 3,693 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। अभी वो इसके लिए 189 करोड़ और 30.6 करोड़ रुपए का भुगतान कर रही है।

ईटी से बातचीत करते हुए एक बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनियां आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश पूर्व और उत्तर प्रदेश पश्चिम में अगले तीन से छह महीने के बीच में कंपनियां 20 फीसदी तक टेलीफोन पर कॉलरेट महंगी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed