फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   telangana will be 29th state from today

तेलंगाना के सामने खड़ी हैं 5 चुनौतियां

Mon, 02 Jun 2014 10:18 AM IST
जुबैर अहमद/बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद
जुबैर अहमद/बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद Updated Mon, 02 Jun 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
telangana will be 29th state from today

नए राज्य तेलंगाना को लेकर यहां के लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। इन खुश लोगों में से एक रंजन राव भी हैं हमे देखते ही कहने लगे, "आज भारत का 29वां बच्चा जन्म लेगा।" तेलंगाना आज औपचारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बन जाएगा। अलग राज्य के लिए 1969 में शुरू किए गए आंदोलन का अंत जश्न और समारोहों के साथ होगा जिसकी तैयारियां जारी हैं।

विज्ञापन


सोमवार को ही हाल के विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता के चंद्रशेखर राव बनेंगे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि औपचारिक रूप से नहीं की गई है।
विज्ञापन


नए राज्य के बनने के साथ नई सरकार की चुनौतियां शुरू हो जाएंगी। तेलंगाना वालों ने अलग राज्य की मांग के लिए आंदोलन में आगे रहने वाले चंद्रशेखर राव को जिताया। विधानसभा में 119 सीटें हैं जिनमें से 63 टीआरएस को मिली। कांग्रेस ने ही तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए संसद में इस सन्दर्भ में बिल पारित कराया था। लेकिन तेलंगाना वालों ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में कांग्रेस को भाव नहीं दिया। विधानसभा में इसे केवल 20 सीटें मिलीं। आगे स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें, तेलंगाना की नई सरकार के सामने पांच प्रमुख चुनौतियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

1-हैदराबाद का विकास

telangana will be 29th state from today

हैदराबाद ही तेलंगाना की राजधानी है और इसे अपनी राजधानी को अगले दस सालों तक आंध्र प्रदेश के साथ साझा करना पड़ेगा। ये आंध्र और तेलंगाना का सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी 92 लाख है।

अविभाजित आंध्र प्रदेश का 40 फ़ीसदी राजस्व इसी शहर से आता है। यह शहर आईटी और दवाई बनाने वाली कंपनियों का गढ़ है। नई सरकार की चुनौती यह होगी कि इसके बढ़ते विकास में किसी तरह की रुकावट न आने दें।

शहर में अधिकतर निवेश करने वाले लोग आंध्र से हैं और अगर तेलंगाना सरकार ने उनकी पूरी सुरक्षा न की तो आंध्र वाले अपनी पूंजी निकाल सकते हैं। हैदराबाद का विकास नए राज्य की नई सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

2-आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अच्छे संबंध

telangana will be 29th state from today

आंध्र प्रदेश में तेलुगूदेशम पार्टी (तेदेपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है और अब ऐसा लगता है कि आठ जून को इस राज्य की नई सरकार की शपथ के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ चंद्रबाबू नायडू ही लेंगे।

चंद्रशेखर राव के लिए नायडू के साथ अच्छे सम्बन्ध रखना ज़रूरी होगा। शहरों और गांवों की सीमा रेखा को लेकर विवाद हल करने में राव को यह समझना पड़ेगा कि नायडू भाजपा के भागीदार होने के नाते केंद्र में मोदी सरकार के करीब होंगे। उनकी सुनवाई केंद्र में अधिक होगी।

अभी से ही नायडू ने ये कहना शुरू कर दिया है कि कुछ ज़िलों के गाँव तेलंगाना को नहीं मिलने चाहिए थे। दूसरी तरफ तेलुगूदेशम ने तेलंगाना में भी सीटें जीती हैं। तेलंगाना विधानसभा में उनकी पार्टी विपक्ष होगी।

राव को अच्छी तरह से मालूम है कि तेलंगाना के सभी दस ज़िलों में आंध्र के लोग भी रहते हैं और उनका झुकाव नायडू की तरफ है। नायडू के साथ अच्छे रिश्ते बनाना उनके उनकी मजबूरी होगी।

3-नौकरी की उम्मीद

telangana will be 29th state from today

तेलंगाना को अलग राज्य का दर्ज़ा दिए जाने के लिए हुए लंबे आंदोलन में युवाओं और विद्यार्थियों का बड़ा योगदान है। कई को जेल जाना पड़ा और कई ने पढ़ाई छोड़ दी।

ऐसे में मैं आज जिन लोगों से मिला वे अब नई सरकार से ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें सरकारी नौकरियां जल्द मिलें।

4-पानी का बंटवारा

telangana will be 29th state from today

कृष्णा और गोदावरी दोनों नदियां तेलंगाना से होकर गुज़रती हैं। खेती के लिए पानी का इस्तेमाल अब तक उन इलाक़ों में होता आया है जो अब आंध्र का हिस्सा हैं।

तेलंगाना में पानी बिजली और ऊर्जा की कमी है। खाद उत्पादन काम है। अगर पानी के बंटवारे में कोई बाधा आई तो दोनों राज्य के लोगों पर असर होगा। तेलंगाना वाले अधिक प्रभावित होंगे।

5-विवादास्पद प्राकृतिक संसाधन

telangana will be 29th state from today

अविभाजित आंध्र प्रदेश के सभी प्राकृतिक संसाधन तेलंगाना में हैं जिनका इस्तेमाल आंध्र वालों को भी करना है। इसमें भी विवाद है।

चंद्रशेखर राव ने अब तक सोचे समझे और सुलझे बयान दिए हैं लेकिन तेलंगाना को लेकर अपेक्षाएं बहुत बढ़ी हैं और वह कहते हैं आंध्र प्रदेश को कोई छूट देने की ज़रूरत नहीं। राव को हर क़दम फूंक-फूंक कर रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed