फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tejpal in big problem, goa police reaches delhi

होटल लिफ्ट में कैमरा नहीं, बच निकलेंगे तेजपाल?

Sat, 23 Nov 2013 04:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
tejpal in big problem, goa police reaches delhi

तहलका के वरिष्ठ पत्रकार तरुण तेजपाल पर लगे यौन शोषण का मामला गर्माता जा रहा है, लेकिन पुलिस को इस बीच एक झटका लगा है।

विज्ञापन


जिस होटल की लिफ्ट में तेजपाल ने कथित तौर पर यह हरकत की, उसमें सीसीटीवी नहीं था, जिससे उस घटना की फुटेज मिलने की संभावना धूमिल हो गई है।

गोवा में पणजी के डीआईजी ओ पी मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। जब उनसे लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक होटल प्रशासन ने उन्हें यह बताया है कि उस एलिवेटर में सीसीटीवी ही नहीं था।

ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि बिना फुटेज के तेजपाल पर लगे इल्जाम कैसे साबित होंगे? ऐसे में वह ईमेल और एसएमएस अहम सबूत के तौर पर सामने आ सकते हैं, जो तेजपाल ने पीड़िता और तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को कथित तौर पर भेजे थे।
विज्ञापन


हालांकि, होटल से मिली दूसरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है और उनकी जांच की जा रही है। इस बीच गोवा पुलिस की एक टीम शनिवार सवेरे दिल्ली पहुंच गई।

गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएसपी की अगुवाई वाली अपराध शाखा का यह दल आगे कार्रवाई करने से पहले पत्रिका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी का बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस घटना से जुड़े तरुण तेजपाल के ईमेल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने युवती की शिकायत भी मांगी है, जो मैनेजमेंट को दी गई है। इसके बाद तेजपाल से पूछताछ की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया गया है।

तेजपाल की गिरफ्तारी तय
गैर-जमानती मामला होने के कारण तेजपाल की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। कई महिला संगठनों और भाजपा, जदयू सहित राजनीतिक दलों ने तेजपाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

मामले की जांच के लिए कमेटी के गठन के फैसले पर आलोचना झेलने के बाद तहलका प्रबंधन ने भी हथियार डाल दिए हैं। आंतरिक जांच से पीछे हटते हुए प्रबंधन ने कहा है कि पीड़ित पत्रकार पुलिस में शिकायत के लिए स्वतंत्र है।

पढ़ें, तहलकाः 'उस घटना' पर क्या है तेजपाल का कहना?

उधर, तेजपाल ने चुप्पी तोड़ी है। बयान जारी कर उन्होंने पुलिस को सहयोग करने के साथ घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि तहलका में काम करने वाली एक युवती ने तेजपाल पर गोवा के एक होटल में दो बार गंभीर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मांगे दस्तावेज
कई सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशनों को अंजाम देकर तहलका मचाने वाले तेजपाल की गिरफ्तारी तय हो गई है। गोवा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तहलका प्रबंधन से पीड़ित पत्रकार के बयान की कापी के साथ मामले से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे हैं।

गोवा पुलिस जल्द ही तेजपाल से पूछताछ के लिए दिल्ली आएगी। वह घटना वाले होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में व्यस्त है। इस संबंध में उसने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी है। चूंकि बलात्कार का मामला गैरजमानती है, इसलिए गोवा पुलिस पूछताछ के बाद तेजपाल को गिरफ्तार कर सकती है।

उधर, शुक्रवार को तेजपाल के खिलाफ सरगर्मी बढ़ गई। कई महिला संगठनों, राजनीतिक दलों ने तेजपाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोवा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

जो दिख रहा है वही नहीं है पूरा सच: तेजपाल
यौन उत्पीड़न के आरोपों से चौतरफा घिरे खोजी पत्रकार तरुण तेजपाल ने आखिरकार शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अब तक जो कुछ भी सामने आया है, वह पूरा सच नहीं है।


तेजपाल ने गोवा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज को ठीक से देखने की अपील करने के बाद इसे सार्वजनिक करने की भी अपील की।

बयान में उन्होंने कहा है कि इस मामले में प्रबंध संपादक के साथ-साथ पीड़ित पत्रकार ने जैसा चाहा, उन्होंने वैसा ही किया।

बयान के जरिए तेजपाल ने यह जताने की कोशिश की है कि छह महीने के लिए संपादन से दूर रहने और माफी मांगने का फैसला पीड़ित पत्रकार और तहलका प्रबंधन की मांग के अनुरूप ही किया गया था।

तेजपाल ने दी सफाई
शुक्रवार देर शाम जारी बयान में तेजपाल ने गोवा पुलिस के एफआईआर दर्ज करने का स्वागत करते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा जिंदगी में कभी-कभी ऐसा होता है कि सच्चाई और सम्मानजनक मांग अपने अलग-अलग रूपों में सामने आती हैं। मेरे साथ भी इन दिनों ऐसा ही हो रहा है।

पिछले चार दिनों से मैं वही कर रहा था, जिसकी मुझसे सम्मानजनक तौर पर मांग की जा रही थी। मैंने ठीक वैसा ही किया जैसा प्रबंध संपादक और उस पत्रकार ने चाहा।

अपने बयान में तेजपाल ने यह भी कहा कि जो भी दिखाए और लिखे जा रहे हैं, वह पूरा सच नहीं है। सच सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगा।

उन्होंने पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए गोवा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की गहराई से पड़ताल करने और फिर इसे सार्वजनिक करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed