फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi and Sonia to attend Mulayam's Grand Son's Tilak ceremony

मुलायम के पोते के तिलक में मोदी-सोनिया!

Fri, 20 Feb 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Feb 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
Modi and Sonia to attend Mulayam's Grand Son's Tilak ceremony

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव कार्यक्रम में देश भर के वीवीआईपी जुटेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है। बुधवार सुबह से ही सैफई में एसपीजी की टीम डेरा डाल लेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रीगण, फिल्म जगत की हस्तियां व उद्योगपति शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी न्यौता भेजा गया है। तिलकोत्सव 21 फरवरी को पैतृक गांव सैफई में होगा।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते तेजप्रताप सिंह यादव उर्फ तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव की बेटी से तय हुई है। 21 फरवरी को सैफई में तिलकोत्सव व 26 फरवरी को दिल्ली में शादी कार्यक्रम का आयोजन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी की टीम करेगी सुरक्षा

Modi and Sonia to attend Mulayam's Grand Son's Tilak ceremony

वैसे तो दोनों ही परिवारों की ओर से देशभर की नामचीन हस्तियां तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचेंगी। किंतु एसपीजी के डेरा जमाने की वजह से वीवीआईपी मेहमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी के सैफई आने की संभावना प्रबल हो गई है।

हालांकि जिला प्रशासन के पास दोनों ही हस्तियों के आने का कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है। बुधवार को एसपीजी टीम के सदस्य तीन हवाई जहाजों से यहां सैफई हवाई पट्टी पहुंचेंगे। फिर वे यहां सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री के आगमन का कोई कार्यक्रम नहीं आया है। बुधवार को एसपीजी के सैफई आने का कार्यक्रम आ गया है। एसपीजी सैफई पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी।

इसके साथ ही बालीवुड के सितारों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, रितिक रोशन, सलमान खान सहित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव सहित सैकड़ों वीवीआईपी आने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed