फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tehalka releases tape of gujrat ministers

इशरत केसः तहलका के टेप, गुजरात के मंत्री मुश्किल में

Tue, 13 Aug 2013 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
tehalka releases tape of gujrat ministers

इशरत जहां एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार और प्रदेश भाजपा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। तहलका ने गुजरात के तत्कालीन गृह एवं कानून राज्य मंत्री, एडवोकेट जनरल और दूसरे शीर्ष अधिकारियों की बातचीत से जुड़े टेप जारी किए हैं।

विज्ञापन


इन टेप में ये लोग इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में कथित तौर पर इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि इसकी आगे की जांच की राह में कैसे अवरोध खड़े किए जाएं।

जून, 2004 में गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने अहमदाबाद के बाहरी हिस्से में मुंबई की कॉलेज स्टूडेंट इशरत और तीन अन्य लोगों को मार गिराया था। उनका दावा था कि ये चारों लश्कर-ए-तय्यबा के आतंकी थे, जो मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के मिशन पर थे।
विज्ञापन


बैठक की यह बातचीत आईपीएस अधिकारी जी एल सिंघल ने कथित तौर पर रिकॉर्ड की थी, जिन्होंने सीबीआई को ये टेप सौंप दिए हैं। सिंघल को सीबीआई ने इसी मामले में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक 19 नवंबर, 2011 को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हुई। इसके कुछ दिन बाद ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट गुजरात उच्च न्यायालय को सौंपी थी।


टेप में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'मैंने सतीश वर्मा को अपने घर बुलाया था...इसके खतरों को जानने के बावजूद मैंने चार घंटे से ज्यादा वक्त तक बातचीत की और उससे उन 18 लोगों की मदद करने को कहा, जो इस मामले में शामिल थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed