{"_id":"8089af6e-9bb2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"tatkal-tickets-become-cheaper-in-shatabdi-and-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी-राजधानी में तत्काल का टिकट सस्ता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शताब्दी-राजधानी में तत्काल का टिकट सस्ता
चंडीगढ़/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी-राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल टिकट सस्ता हो गया है। बेस फेयर में कमी होने की वजह से रेल यात्रियों को यह राहत मिली है।
विज्ञापन
1 अप्रैल से बेस फेयर, कैटरिंग, रिजर्वेशन और अन्य सभी चार्ज अलग से दिखाए जा रहे हैं। पहले बेस फेयर में ही कैटरिंग, सुपरफास्ट और रिजर्वेशन चार्ज शामिल था। तत्काल का किराया बेस फेयर पर निकाला जाता है।
बेस फेयर में कमी आने के कारण तत्काल का किराया भी घट गया है। एक अप्रैल से रेल में सेकेंड क्लास को छोड़कर बाकी सभी क्लास में तत्काल का किराया बेस फेयर का 30 प्रतिशत होगा, लेकिन इसके लिए न्यूनतम और अधिकतम चार्जेस तय किए हैं।
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का बेस फेयर 344 है, जबकि पहले यह 459 से 533 रुपये था। 31 मार्च तक तत्काल में टिकट 620 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब यह 615 का हो गया है।
विज्ञापन