फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tata buy ford jaguar brand.

टाटा ने ऐसे लिया फोर्ड से ‘अपमान’ का बदला

Mon, 16 Mar 2015 11:16 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
tata buy ford jaguar brand.

अक्सर एक जुमला कहा जाता है। वक्त बदलते देर नहीं लगती। यह बात रतन टाटा और टाटा समूह पर सौ फीसदी साबित होती है। बात 1999 की है। समूह के नए-नवेले कार कारोबार को अमेरिकी दिग्गज कंपनी फोर्ड को बेचने गए रतन टाटा और उनकी टीम के सदस्यों का अपमान किया गया।

विज्ञापन


उनसे कहा गया कि जब इस कारोबार के बारे में कुछ पता नहीं है तो टाटा ने यात्री कार के क्षेत्र में कदम क्यों रखा। फोर्ड के अधिकारियों का कहना था कि वे इस कार डिवीजन को खरीदकर टाटा समूह पर एक एहसान ही करेंगे। टाटा की टीम निराश लौट आई। लेकिन वक्त नौ साल में ही बदल गया।
विज्ञापन


टाटा समूह ने 2008 में फोर्ड के प्रमुख ब्रांड जगुआर एडं लैंड रोवर (जेएलआर) को खरीदा और अपने ‘अपमान’ का बदला फोर्ड पर ‘अहसान’ करके चुकाया।

टाटा ने जगुआर लैंड-रोवर ब्रांड 2.3 अरब डॉलर में खरीदा

tata buy ford jaguar brand.

टाटा समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1999 में अमेरिका के डेट्रायट में फोर्ड के अधिकारियों के साथ रतन टाटा और उनकी टीम की इस बैठक की कहानी बयां की है। फिलहाल टाटा कैपिटल के प्रमुख प्रवीण काडले ने बताया कि ‘अपमान’ के बाद कंपनी की टीम उसी शाम न्यूयार्क लौट आई। समूह के तत्कालीन चेयरमैन रतन टाटा 90 मिनट की उड़ान के दौरान उदास थे।

काडले ने बताया कि 2008 में टाटा मोटर्स ने फोर्ड की जेएलआर का अधिग्रहण किया। उस समय के फोर्ड के चेयरमैन बिल बोर्ड ने टाटा को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आप जेएलआर को खरीदकर हम पर बड़ा एहसान कर रहे हैं।’ उनकी इस बात पर खूब तालियां बजी। दरअसल, कंपनी ने 1998 में अपनी पहली कार हैचबैक इंडिका पेश की लेकिन इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलने से निराश कंपनी ने एक साल के भीतर ही कार कारोबार, फोर्ड मोटर को बेचने का मन बनाया था।

मुंबई आए फोर्ड के अधिकारियों ने कार विभाग को खरीदने में रुचि दिखाई थी। लेकिन चर्चा के लिए डेट्रायट बुलाने के बाद टाटा समूह का अपमान किया। लेकिन 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट में फोर्ड दिवालिएपन की स्थिति में पहुंच गई। टाटा मोटर्स ने फोर्ड से जगुआर लैंड-रोवर ब्रांड 2.3 अरब डॉलर में खरीदा। अधिग्रहण के कुछ साल बाद ही जेएलआर के दिन बदले और आज यह टाटा मोटर्स का बड़ा सहारा बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed