शादी के प्रस्ताव पर भड़की तस्लीमा, कहा 'मैंने कुत्ता पाल रखा है'
मशूहर लेखिका तसलीमा नसरीन उस वक्त भड़क गईं जब ट्विटर पर एक शख्स ने उन्हें शादी का प्रस्ताव भेजा। ट्विटर पर मसूद आलम नाम के शख्स ने उन्हें लिखा कि 'मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और तुम्हें सुरक्षा दूंगा। करोगी?'
इस प्रस्ताव के बाद उन्होंने मसूद आलम को जवाब दिया कि 'सुरक्षा के लिए, मैंने एक कुत्ता पाला हुआ है'। तसलीमा के इस जवाब पर उनके कई फॉलोवर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।
किरण जुपली ने लिखा है कि 'कुत्ता एक आदमी से ज्यादा बेहतर है।' तसलीमा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सचदेवा ने कहा कि 'ये सही जवाब है।'
ये रहा ट्वीट
Suraksha ke liye main ek kutte palte hai. https://t.co/dzGijEZy7S
— taslima nasreen (@taslimanasreen) September 29, 2015
निर्वासित जीवन कर रही व्यतीत
यूजर्स ने तसलीमा के इस जवाब के लिए उनकी तारीफ की है। बताते चलें कि कट्टरपंथी समूहों से धमकियां मिलने के बाद 1994 में बांग्लादेश छोड़ दिया था और तब से निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही है।
यूं तो तसलीमा के पास स्वीडन की नागरिकता है लेकिन उन्हें 2004 से भारतीय वीजा मिल रहा है। निर्वासित जीवन के दौरान वो अमेरिका और यूरोप में भी रहीं।
उनकी यह इच्छा है कि वो हमेशा के लिए भारत में ही रहें। इसी साल गृह मंत्रालय ने तसलीमा का वीजा एक साल के बढ़ा दिया है।