फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tarun tejpal, shoma Chaudhury, Sexual assualt, Tehelka

तेजपाल और प्रबंधन पर 5 गंभीर आरोप

Tue, 26 Nov 2013 07:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
tarun tejpal, shoma Chaudhury, Sexual assualt, Tehelka

तहलका मैगजीन के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार ने तहलका से इस्तीफ़ा दे दिया है।

विज्ञापन


मैगजीन की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को लिखे अपने इस्तीफे में महिला पत्रकार ने तरुण तेजपाल के साथ तहलका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसने अपने पत्र में 5 बिंदुओं में अपनी बात साबित करनी चाही और साथ ही आरोप भी लगाए।

पढ़ें, कौन उठा रहा तहलका का करोड़ों का घाटा?

1. महिला पत्रकार ने शोमा को लिखा कि मेरे शिकायत करने के बाद तरुण तेजपाल ने मेरी बात पर हामी भरी और बिना शर्त के माफी भी मांगी।

2. मैंने तरुण तेजपाल से इसके लिए पूरे स्टाफ और ब्यूरो के सामने माफी मांगने को कहा था। हालांकि मैंने पूरा ग्राफिक ब्योरा देने को नहीं कहा था लेकिन हां, मैंने 'यौन दुर्व्यव्यवहार' शब्द के साथ माफी मांगने को कहा था। आपसे हमारी जो बातचीत हुई थी, उसमें मैंने यह जरूर कहा था कि 'मैं आप पर विश्वास करती हूं कि आप सहीं काम करेंगी'।
विज्ञापन


3. तेजपाल और आपने इस यौन अपराध को 'एक अनुपयुक्त घटना' कहा, यह बयान 'संस्थान को बचाने' वाला ना होकर जो हुआ उसको बचाने वाला दिखाई पड़ता है। तेजपाल ने यौन प्रताड़ना को 'अवैध प्रेम की कोशिश' काम बता दिया। उसके बाद आपने भी यह कहा कि आपको इसमें यौन विरोधी उत्पीड़न सेल बनाने की जरूरत समझ नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'तहलका से हटने का फैसला, तेजपाल के गुनाह का सबूत'


4. मुझे और आपको लिखे ईमेल में तरुण तेजपाल की माफी के बाद आपने पहले टीवी चैनलों को यह कहना शुरू कर दिया कि पीड़ित लड़की तहलका की कार्रवाई से संतुष्ट है। जबकि मैं इससे एकदम संतुष्ट नहीं थी। इन सबके अलावा आपने विशाखा गाइडलाइंस के अनुसार अब तक यौन विरोधी उत्पीड़न सेल नहीं बनाया है।

5. अब आप तेजपाल के दूसरे बयान को साबित करने में लगे हुए हैं। इसके बाद 22 नवंबर को तेजपाल के करीबी रिश्तेदार मेरी मां के घर जाते हैं और पूछते हैं कि इस मामले के बदले में मैं क्या 'चाहती' हूं। अब तेजपाल ने अपने दोस्तों को जो एसएमएस और मेल किए हैं, उसमें वो कह रहे हैं कि जो कुछ भी हुआ वह एक 'क्षणिक मेलजोल से हुई घटना' थी। जिसके बाद उन्होंने आपके 'कठोर महिलावादी नियमों' के कारण मुझसे माफी मांगी।

महिला पत्रकार अपने इस्तीफे में आगे लिखती हैं कि इन सबको देखकर मैं कह सकती हूं कि ना केवल तेजपाल बल्कि तहलका भी एक औरत, कर्मचारी, पत्रकार और महिलावादी के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने में फेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed