{"_id":"303fe4ca02969d01a118e3448dec8e01","slug":"tarun-tejpal-can-t-leave-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल पर शिकंजा कसा, देश छोड़ने पर रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल पर शिकंजा कसा, देश छोड़ने पर रोक
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा पुलिस ने तहलका के हाई प्रोफाइल संपादक तरुण तेजपाल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अपनी पत्रिका के महिला पत्रकार की यौन प्रताड़ना के आरोपी तरुण के खिलाफ राज्य की पुलिस ने ‘इमिग्रेशन चेक पोस्ट अलर्ट’ जारी किया है ताकि वह देश छोड़ कर न भाग सकें।
तेजपाल के खिलाफ यह अलर्ट मुंबई में गोवा पुलिस की जांच टीम के सामने महिला पत्रकार के पेश होने के कुछ मिनट बाद ही जारी कर दिया गया।
इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी तेजपाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। गोवा पुलिस के डीआईजी ओपी मिश्रा ने कहा कि सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर तरुण तेजपाल के खिलाफ ‘इमिग्रेशन चेक पोस्ट अलर्र्ट’ जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह तेजपाल को देश के बाहर न जाने देने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी बंदरगाहों और हवाईअड्डों पर यह अलर्ट लागू होगा, जहां इमिग्रेशन सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
डीआईजी ने बताया कि जांच अधिकारी महिला पत्रकार से बातचीत कर रही हैं। महिला पत्रकार जांच में पूरा सहयोग कर रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्रकार ने क्या कहा।
उन्होंने कहा, गोवा पुलिस को दिल्ली हाई कोर्ट में दायर तेजपाल की याचिका के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। हमें औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमने अपने वकीलों को मामले की जानकारी दे दी है।
चूंकि मामला अदालत में है इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने जांच में किसी राजनीतिक हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि हम पेशेवर हैं और पेशेवर मान्यताओं के आधार ही काम करते हैं।