{"_id":"672ed4b2-da38-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"talk-show-panelists-are-involved-in-pornography-says-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पोर्नोग्राफी में शामिल हैं, रेप की चर्चा करने वाले'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पोर्नोग्राफी में शामिल हैं, रेप की चर्चा करने वाले'
कोलकाता
Updated Fri, 21 Jun 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान ने बखेड़ा कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग टीवी पर बलात्कार की चर्चा करते हैं। वो खुद पोर्नोग्राफी में शामिल हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने वर्धमान जिले के गलसी में ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में बलात्कार के दो से तीन मामले सामने आए हैं, लेकिन कुछ लोग हर दिन शाम को टीवी पर अश्लील चर्चा में लग जाते हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ता के परिजनों से मिलने पहुंची ममता का विरोध
विज्ञापन
चर्चा के दौरान ये लोग हमारी मां-बहनों का अपमान करते हैं। ममता ने कहा कि यह सही नहीं है। इस तरह की चर्चा से जो बच्चे इन चीजों के बारे में नहीं जानते, वो भी उसे जानने लगते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैनल में शामिल कुछ लोग तो खुद पोर्नोग्राफी में शामिल हैं।
नक्सलियों से मेरी हत्या करवाना चाहती है माकपा: ममता
ममता का कहना है कि टीवी टॉक शो में भाग लेने वाले ये लोग सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी होने का दावा करते हैं। लेकिन पूरी जिंदगी में इन्होंने कोई सामाजिक कार्य नहीं किया है। बस पैसे के लिए टॉक शो में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार पर चर्चा करते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ समाचार चैनल माकपा के लिए काम कर रहे हैं। और माकपा के ही दबाव में वे इन घटनाओं को इस तरह से परोस रहे हैं, जैसे कि लोग सड़कों में खुलेआम घूम ही नहीं सकते हों।