फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   talented indian kid VIDEO

ये 6 वीडियो देखकर आप भी इन्हें शाबाशी देंगे!

Sat, 22 Nov 2014 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
talented indian kid VIDEO

इन दिनों एक वीडियो की बहुत चर्चा हो रही है। इस वीडियो में दिख रही है एक लड़की जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है।

विज्ञापन


वीडियो में यह लड़की गाना गा रही है और इसकी आवाज इतनी सुरीली है मानो खुद लता मंगेशकर गाना गा रही हों। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया।
विज्ञापन


लोग धड़ाधड़ इस वीडियो को व्हाट्सएप और फेसबुक आदि के जरिए शेयर करने लगे। इस लड़की को तलाश करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

हम भी आपसे आग्रह करते हैं कि अगर आप इसके बारे में कुछ भी जानते हों तो हमें बताएं। आपको और भी होनहार बच्चों के बारे में बताएंगे लेकिन पहले देखिए ये वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वीडियो से एक बात तो साफ है कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और जरूरत है उसे दुनिया के सामने लाने की। इस वीडियो के सामने आने के बाद हमने यूट्यूब खंगाला तो कई और प्रतिभाएं भी सामने आ गईं।

दूसरी कहानी है रवि नाम के लड़के की। मुंबई के हैंगिंग गार्डन के बाहर सामान बेचने वाला ये लड़का कई भाषाएं बोल लेता है। कई विदेशी लोगों ने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए तो इसे काफी प्रसिद्धि मिली। इसके काफी वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं। देखिए एक बानगी-



अब कहानी कालू नाम के अन्य लड़के की। ग्वालियर के किले के बारे में विदेशियों को बताकर अपना जीवनयापन करने वाला कालू भी कई भाषाएं बोल लेता है। इस बच्चे के भी कई वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं।



अब इस बच्चे की बेहद हैरान कर देने वाली आर्ट को देखिए। सड़कों पर देवताओं के चित्र ये जिस फुर्ती के साथ बना रहा है उसे देख कर तो बड़े बड़े पेन्टर भी शरमा जाएं। ये वीडियो यकीनन आपको हैरान कर देगा।



इस वीडियो में दिख रहा है एक बच्चा जो गाना गाकर होटल में मौजूद लोगों का मनोरंजन कर रहा है। कुछ लोग उस पर हंस भी रहे हैं। वीडियो मुंबई का है और लग रहा है कि बच्चा होटल में काम करता है।




गूगल गर्ल और गूगल ब्वॉय को तो आपने देखा ही होगा लेकिन अब इस वीडियो को देखिए जिसमें दिख रहा है कि दो साल की बच्ची भारत के बारे में इतना कुछ जानती है जो शायद दिल्ली या मुंबई के युवा भी नहीं जानते।



दोस्तों, टैलेंट अक्सर हमारे आस पास होता है। इन लोगों को चाहिए तो थोड़ा सा हौंसला और थोड़ी सी शाबाशी। अगर आप इनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए हैं तो शेयर कीजिए इस खबर को।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed