फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   syria, iraq, iran tourist entry ban in hotel, during obama's taj mahal visit

ओबामा के आने से पहले ही इन लोगों की आगरा में नो एंट्री

Tue, 20 Jan 2015 09:29 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
syria, iraq, iran tourist entry ban in hotel, during obama's taj mahal visit

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 27 जनवरी को प्रस्तावित आगरा दौरे के मद्देनजर ताजनगरी में सीरिया, इराक और ईरान के पर्यटकों पर खास नजर रहेगी। खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने होटलों को चेतावनी दी है कि वे तीनों देशों के सैलानियों को ओबामा की यात्रा तक अपने यहां न ठहराएं। होटलों को सी-फार्म जमा करते समय ब्रिटिश, अमेरिकी और इस्राइल के सैलानियों की लिस्ट अलग से देने को कहा गया है।

विज्ञापन


ओबामा के भारत दौरे के दौरान अमेरिका ने पाक को आतंकी घटनाएं रोकने की चेतावनी दी है। आतंकियों की धमकी पर खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद ही ओबामा की यात्रा के दौरान एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर ताज दर्शन के लिए 27 जनवरी को ओबामा के आने तक एलआईयू सहित खुफिया एजेंसियों ने शहर के होटल संचालकों, प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे सीरिया, इराक और ईरानी पर्यटकों को होटल में न ठहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से इनकार

syria, iraq, iran tourist entry ban in hotel, during obama's taj mahal visit

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अन्य आतंकी संगठनों के चलते इन देशों से आने वाले पर्यटकों के संबंध में चेतावनी दी गई है। होटलों में किन देशों के सैलानी ठहरे हैं, इसका हर दिन का ब्योरा भी देना है।

होटल संचालक इस फरमान से परेशान हैं। दरअसल, पर्यटकों की बुकिंग पहले से हो जाती है। ऐसे में बुकिंग से इनकार करना आसान नहीं होगा।

उधर, ओबामा की आगरा यात्रा से पहले आगरा प्रशासन एक उर्स में शिरकत करने आने वाले 100 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से इनकार करने की संस्तुति गृह मंत्रालय से कर चुका है। बता दें, सी-फार्म में होटलों द्वारा विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट नंबर सहित पूरे ब्योरे को दर्ज किया जाता है और इसे 24 घंटे के अंदर एलआईयू कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed