फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   swine flu death toll reach on 179

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरे 179 लोग

Tue, 17 Feb 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Feb 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
swine flu death toll reach on 179

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 13 मौतें हो चुकी हैं, जिससे मरनेवालों की संख्या अब 179 हो गई है। राजधानी में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


सरकार व विशेषज्ञों का मानना था कि तापमान बढऩे पर स्वाइन फ्लू का असर धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा, लेकिन राजस्थान में दिन का तापमान 30 डिग्री से भी अधिक हो गया है, लेकिन मौतें नहीं रुक रही हैं। इधर, जोधपुर में मंगलवार को 10 वर्षीय किशोर की और 82 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार देर रात टोंक जिले में गर्भवति महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मरनेवालों में अधिकतर 20 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक के व्यक्ति हैं। अकेले सोमवार को ही मरनेवालों की संख्या 11 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जिले व मरनेवालों की संख्या
जयपुर -30
अजमेर -25
जोधपुर -20
बाड़मेर -15
नागौर -18

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed