15 बीवी, 30 बच्चों और 100 नौकरों के साथ भारत आया ये राजा
भारत-अफ्रीका सम्मेलन में भाग लेने आए अफ्रीका के 54 देशों में से एक स्वाजीलैंड ने भी हिस्सा लिया। लेकिन इस देश के राजा लगभग सबके लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे, और हो भी क्यों न? सम्मेलन में हिस्सा लेने स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती III अकेले नहीं बल्कि अपनी 15 पत्नियां और 30 बच्चे के साथ आए थे। इतना ही नहीं उनके साथ उनके लाव-लश्कर में 100 नौकर भी शामिल थे।
बीते गुरुवार को शुरु हुए इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आए मस्वाती ने इसके लिए दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 200 कमरे बुक कराए थे जिसमें उनके लाव-लश्करों को ठहराया जा सके। मस्वाती के पिता सोभुजा II ने भी कई शादियां की थी। 1968 में स्वाजीलैंड को अंग्रेजों से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सोभुजा की 125 पत्नियां थी।
2013 में की थी 15वीं शादी
मस्वाती की 15 पत्नियों में से केवल दो ही ऐसी पत्नियां हैं जिन्हें राजशाही सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। अन्य पत्नियों को इससे महरूम रखा गया है। मस्वाती ने अपनी 15वीं शादी 2013 में की एक 18 वर्षीय युवती से की थी।
मस्वाती की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में की जाती है। साल 2009 में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की जो सूची जारी की थी उसमें मस्वाती 15वें स्थान पर थे। उनके पास करीब 12,000 करोड़ के आस-पास थी।