{"_id":"0342eab97ed13563de54f678364a19cc","slug":"swamy-statement-on-temple-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"''सरकार मंदिरों का सोना जब्त करेगी तो होगा विरोध''","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
''सरकार मंदिरों का सोना जब्त करेगी तो होगा विरोध''
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदी से निपटने के लिए मंदिरों का सोना गिरवी रखने पर भाजपा नेता
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर सरकार ऐसा कदम उठाती है तो भाजपा इसका
विरोध करेगी।
स्वामी बोले भाजपा सोने के आयात से बढ़े चालू खाता घाटे को कम करने की कवायद के तहत मंदिरों का सोना जब्त करने के खिलाफ है। बीजेपी केंद्र सरकार की किसी भी ऐसी पहल का विरोध करेगी।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सरकार को कतई ऐसा नहीं करना चाहिए। यह राष्ट्रविरोधी कार्रवाई है। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी पुरजोर विरोध करेगी
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट पर आयोजित एक व्याख्यान में स्वामी ने उन मीडिया रिपोर्टों से जुड़े सवाल का जवाब दिया, जिनमें कहा गया था मंदिर ट्रस्टों को अपने पास पड़े गहनों को सोने में तब्दील करने की मंजूरी देनी चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक देश के बैंकों से यह सलाह-मशविरा कर रहा है कि मंदिर ट्रस्टों को इसके लिए कैसे मनाया जाए। स्वामी ने कहा कि अगर सरकार सचमुच विदेशी मुद्रा संकट के मुद्दे पर गंभीर है तो उसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से विदेशी बैंकों में जमा अपने डॉलर यहां लाने के लिए कहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉलर की बढ़त को काबू करने के लिए आरबीआई को अपने विदेशी मुद्रा भंडार से कम से कम 20 अरब डॉलर बेच देना चाहिए। आरबीआई को इसे एक ही झटके में अंजाम देना चाहिए ताकि रुपया डॉलर के मुकाबले 50 के स्तर पर आ सके।
इससे डॉलर की जमाखोरी करने वालों को तुरंत सजा मिलेगी। उन्हें अपनी जमा-पूंजी खोनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने हाल में कहा था कि सरकार चालू खाता घाटा कम करने के लिए सोने के आयात कम करने पर पूरा जोर देगी।