फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   swami laxmanananda murder case life term for 8 men

विहिप नेता की हत्या में आठ को उम्रकैद

Thu, 03 Oct 2013 02:41 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
swami laxmanananda murder case life term for 8 men

ओडिसा के कंधमाल की जिला अदालत ने विहिप नेता स्वामी लक्ष्मणनंद सरस्वती सहित पांच लोगों की हत्या के मामले में आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें नक्सलियों का शीर्ष नेता पुलारी रामा राव उर्फ उदय भी शामिल है।

विज्ञापन

स्पेशल एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज आरके टोसे ने हर दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका।

विज्ञापन

23 जनवरी 2008 को कंधमाल के जलेशपटा इलाके स्थित आश्रम में स्वामी लक्ष्मणनंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। सहयोगियों में एक महिला भी शामिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मर्डर केस में पुलिस ने नक्सलियों का हाथ बताया था। वहीं, विहिप सदस्यों ने ईसाई संगठनों पर शक जताया था। 


इसके बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में 38 लोगों को जान गंवानी पड़ी। हिंसा के दौरान करीब 25 हजार ईसाइयों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।


ओडिसा सरकार ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की घोषणा की थी। साथ ही हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का भी गठन किया। क्राइम ब्रांच ने मामले में 14 आरोपियों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।


पहली चार्जशीट 2009 में दाखिल की गई। इसमें क्राइम ब्रांच ने सात लोगों को आरोपी बनाया था, जिसे अदालत ने भी दोषी मानते हुए सजा सुनाई। बाद में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed