{"_id":"c86ee86a960880d6b08089429f7ea834","slug":"sushma-swaraj-says-nation-wants-bjp-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाम भी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए: सुषमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अवाम भी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए: सुषमा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
सुषमा ने कहा, 'मिशन 2014, मिशन 2013 भी हो सकता है। अवाम भी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए।'
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में सुषमा ने कहा, 'हम लोगों का जन्म 1947 के बाद हुआ, इसलिए हमने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार से मुक्ति के लिए अब लड़ने का वक्त आ गया है।'
पढ़ें, भाजपा को अब दल बदलुओं से भी परहेज नहीं
विज्ञापन
सुषमा ने कहा, 'देश की जनता बस इसका इंतजार कर रही है कि यूपीए सरकार कैसे अपनी असफलता से खुद गिर जाएगी। हर कोई जानता है कि यूपीए सरकार को अगला मौका नहीं मिलने वाला है।'
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, 'क्या आपको लगता है कि सरकार बच सकती है?'
पढ़ें, आंतरिक कलह से परेशान है भाजपा
सुषमा ने एक बार फिर कहा कि भाजपा ही कांग्रेस का विकल्प है। यदि भाजपा की अगुवाई में केंद्र में राजग की सरकार बनती है तो पार्टी महिलाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठाएगी।