फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sushma seek Russia to disclose files of SC Bose

सुषमा की मांग, नेताजी पर जानकारी साझा करे रूस

Wed, 21 Oct 2015 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Oct 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
Sushma seek Russia to disclose files of SC Bose

भारत ने मंगलवार को रूस से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर उसके पास मौजूद जानकारी साझा करने को कहा है। इस मसले को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने रूसी समकक्ष सेर्गेय लावरोव के साथ मुलाकात के दौरान उठाया।

विज्ञापन


यह अनुरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐलान के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले साल 23 जनवरी से बोस पर फाइलों को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि विदेश मंत्री के अनुरोध पर रूसी मंत्री ने कहा कि वह मामलों को देखेंगे और यदि कोई जानकारी होगी तो उससे भारत को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी के परिवार को लगता है कि उनके लापता होने की जानकारी जापान, रूस, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई देशों को है।

ममता ने बदली पीएम की सोच

Sushma seek Russia to disclose files of SC Bose

नेताजी के परिवार के साथ पिछले हफ्ते हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि इतिहास को दबाए रखने की कोई जरूरत नहीं है।

मोदी ने परिवार के सदस्यों से यह भी कहा था कि वह विदेशी सरकारों से बोस पर मौजूद फाइलों को सार्वजनिक करने का अनुरोध करेंगे और इसे निजी तौर पर विदेशी नेताओं के समक्ष उठाएंगे।

केंद्र की सरकारें लगातार नेताजी से जुड़ी फाइलों को यह कहते हुए सार्वजनिक करने से इनकार करती रही हैं कि इससे विदेशी देशों के साथ भारत के संबंध खराब होंगे।

मोदी सरकार भी इस साल अगस्त तक इसी रुख पर अड़ी हुई थी। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के 64 फाइलों को पिछले महीने सार्वजनिक करने के बाद अब केंद्र के रुख में भी बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed