फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sushma meets Pakistani teenager in Bhopal, says India ready to help

भोपाल में रमजान से मिली सुषमा, मदद का दिलाया भरोसा

Mon, 23 Nov 2015 06:36 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:36 AM IST
विज्ञापन
Sushma meets Pakistani teenager in Bhopal, says India ready to help

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अनाथालय में रह रहे एक पाकिस्तानी लड़के से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी देश से गुजारिश करेंगी की वह रमजान को उसके मां से मिलने दें। वहीं स्वराज से मुलाकात के बाद रमजान ने कहा कि यहां का माहौल ठीक है लेकिन वहीं के लोग मां को यहां आने से रोक रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान स्वराज ने कहा, 'भारत चाहता है कि रमजान करांची में अपनी मां के पास चला जाए। पाकिस्तान को यह मानना पड़ेगा की रमजान पाकिस्तानी नागरिक है। अगर इसके मां के पास यात्रा से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं है फिर भी भारत उनको वीजा देगा।'
विज्ञापन


रमजान कराची में अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन माता-पिता के रिश्तों में खटास आने बाद उसके पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया और उसे लेकर दूसरी शादी करने के लिए बांग्लादेश आ गए। सौतेली मां के दुर्व्यवहार से तंग आकर रमजान एक दिन घर छोड़कर भाग गया और अलग-अलग रास्तों से होता हुआ किसी तरह भोपाल पहुंच गया। रमजान को अनाथ जानकार चाइल्ड लाइन के सदस्य इसे अनाथालय ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों के बगैर भी वीजा देने को तैयार

Sushma meets Pakistani teenager in Bhopal, says India ready to help

सोमवार को सुषमा स्वराज हाल ही में पाकिस्तान से भारत वापस आई गीता से मिलने इंदौर जा सकती हैं। 2003 में महज 11 साल की उम्र में गीता सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गई थी।

लाहौर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को सामाजिक संस्था इधी फाउंडेशन को सौंप दिया था। तब से लेकर भारत आने तक उसी संस्था ने गीता का ख्याल रखा था। 26 अक्टूबर को गीता भारत वापस आ गई। इस दौरान उसके साथ पाकिस्तानी उच्चायोग के सदस्य और इधि फाउंडेशन के लोग भी भारत आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed