'आप' की मंत्रीः बिरला, बिड़ला या बिडलान?
दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राखी बिरला, बिड़ला हैं या बिडलान इसे लेकर असमंजस बरकरार है। कागजों में तो मंत्री महोदया का नाम राखी बिड़ला दर्ज है, लेकिन असल जिंदगी में वह खुद को बिडलान कहती हैं।
जबकि सरकार की अधिसूचना में उनका नाम बिरला दर्ज है। हाईस्कूल का सर्टिफिकेट हो या विधानसभा के गठन की अधिसूचना, सभी जगह हिंदी-अंग्रेजी में बिरला या बिड़ला ही दर्ज है। जबकि राखी के मुताबिक वह बिरला-बिड़ला नहीं बिडलान है।
टीचर ने डी को बनाया आर
उन्होंने बताया कि जब वे 10वीं में थीं, हाईस्कूल का फॉर्म भरते समय उनके टीचर ने सरनेम में बिडलान के आर को डी बना दिया।
तब से कागजों पर उनका नाम बिड़ला चल रहा है, मगर असल में वाल्मीकि समाज का सरनेम बिडलान है। राखी का कहना है कि वे नाम से नहीं, लोगों की सेवा करके पहचान बनाना चाहती हैं।
वह सेवा के लिए ही राजनीति में आई हैं। उनका क्या नाम होगा इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।