फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Suresh prabhu gives new responsibility to metro man

रेल मंत्री ने मेट्रोमैन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 14 Nov 2014 08:02 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Suresh prabhu gives new responsibility to metro man

'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन जल्द ही अपने पुराने महकमे रेलवे में वापसी कर सकते हैं। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने श्रीधरन को नई जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। उन्हें उस समिति का मुखिया बनाया जाएगा, जो रेलवे में पारदर्शिता लाने का काम करेगी।

विज्ञापन


ये समिति ऐसी प्रणाली का निर्माण करेगी, जिसकी मदद से रेलवे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। 82 वर्षीय श्रीधरन को ये जिम्मेदारी सौंपे जाने का आदेश गुरुवार को दिया गया।
विज्ञापन


कमेटी को टेंडरिंग समेत कई वित्तीय मसलों पर भी फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई है और रेलवे ने श्रीधरन को आजादी दी है कि वे इस कार्य के लिए जिसे भी चाहें सहयोगी के रूप में नियुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति दो हफ्तों में सौंपेगी रिपोर्ट

Suresh prabhu gives new responsibility to metro man

श्रीधरन के नेतृत्व में काम करने वाली यह समिति दो हफ्तों में अपनी अंतिरिम रिपोर्ट सौंपेगी और अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए भी समिति को तीन महीने से कम का समय दिया गया है।

समिति इस रिपोर्ट में अपनी प्रणाली और प्रावधानों के बारे में बताएगी। साथ ही उन दिशानिर्देशों का भी जिक्र होगा जिसके जरिए श्रीधरन योजना को मूर्तरुप दे पाएंगे। ऐसा माना जाता है कि सही और समयबद्ध तरीके से काम को संपन्न करने के लिए प्रबंधन सूचना तंत्र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले श्रीधरन आखिरी बार रेलवे से उस वक्त जुड़े थे जब साल 2012 मे अनिल काकोदकर के नेतृत्व में उन्हें रेलवे की उच्च स्तरीय समीक्षा समिति में सदस्य बनाया गया था। मेट्रो के पहले प्रबंध निदेशक रहे ई श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो को राज्य के प्रमुख परिवहन साधनों में से एक का रुतबा दिलाया था।

उन्हें साल 2001 में पद्मश्री और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed