फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Supreme_Court, TV Program, Notice, government, PCI

टीवी चैनल प्रोग्राम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Sat, 30 Nov 2013 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
Supreme_Court, TV Program, Notice, government, PCI

टीवी चैनलों की सामग्री नियमित करने के मकसद से एक स्वतंत्र व्यवस्था स्थापित करने संबंधी एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस पी सदाशिवम और जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच ने जनहित याचिका पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा कानून मंत्रालय से जवाब मांगा है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन और एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया को भी याचिका का जवाब देने के लिए कहा गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चैनलों पर भ्रामक और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली सामग्री का प्रसारण किया जा रहा है तथा इनकी निगरानी के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।
विज्ञापन


अदालत ने यह आदेश एक गैर सरकारी संगठन हिन्दू जागृति समिति की जनहित याचिका पर दिया जिसमें इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। याचिका में यह भी कहा है कि कोर्ट को यह भी घोषित करना चाहिए कि इस संबंध में सरकार का 2008 का आदेश लागू नहीं होगा। यह आदेश केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट का उल्लंघन करने वाले चैनलों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने में अड़चन न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed