फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court to hear plea on tv show on scam involving chautala

ओम प्रकाश चौटाला पर आधारित कार्यक्रम को चुनौती

Fri, 01 Mar 2013 10:22 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
supreme court to hear plea on tv show on scam involving chautala

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले पर आधारित टीवी कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल दस्तक के प्रसारण पर रोक के लिए दायर याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित 54 लोगों को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका दायर होने पर अदालत ने इस पर सुनवाई करने का फैसला किया। खंडपीठ ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जाएगा, क्योंकि यह बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी तथा अभियुक्तों के अधिकारों में संतुलन से जुड़ा मसला है। ओम प्रकाश चौटाला और अन्य अभियुक्तों ने याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने इस कार्यक्रम के प्रसारण के खिलाफ याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रसारण से निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर उनकी अपील प्रभावित होगी। कार्यक्रम के प्रोमो में स्पष्ट है कि इस मामले के घटनाक्रम और चरित्रों का नाट्य रूपांतर किया गया है, जिसमें अभियुक्तों को सजा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुल रोहतगी की दलीलों का चैनल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में मुकदमे की सुनवाई पूरी हो चुकी है और इस कार्यक्र म के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश का अर्थ मीडिया पर अंकुश लगाना माना जाएगा।


गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला, उसके तत्कालीन विशेष कार्य अधिकारी विद्याधर तथा राजनीतिक सलाहकार शेरसिंह बादशामी ने कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक के लिये हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। शिक्षक भर्ती घोटाले में दस-दस साल सजा पाने वाले इन अभियुक्तों ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed