संजय दत्त की अर्जी खारिज, जाना होगा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। अब उन्हें 16 मई को समर्पण करना होगा।
पढ़ें: जेल से निकलकर 58 के होंगे संजय, क्या बनेंगे हीरो?
गौरतलब है कि गत 21 मार्च को 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अवैध हथियार रखने के अरोप में सजा दी थी।
संजय ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी और माफी की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें माफी देने से इनकार कर दिया।
पढ़ें:आजकल दिन-रात काम कर रहे हैं संजय दत्त
इससे पहले संजय को गत 18 अप्रैल को समर्पण करना था लेकिन 17 अप्रैल को सर्वोच्च अदालत ने उन्हें चार हफ्ते का और समय दे दिया था।