{"_id":"efeb2eb2324823745c56021ecb373548","slug":"supreme-court-stop-hearing-against-subramanian-swamy-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी के खिलाफ मानहानि के मामलों की सुनवाई पर रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्वामी के खिलाफ मानहानि के मामलों की सुनवाई पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ अन्ना द्रमुक सुप्रीमो जयललिता की तरफ से दायर आपराधिक मानहानि मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
साथ ही न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की बेंच ने स्वामी की उस याचिका पर केंद्र और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भेजा है जिसमें आपराधिक मानहानि के प्रावधानों को दंडात्मक कार्यवाही संबंधी कानूनों से हटाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने स्वामी के खिलाफ चेन्नई के सत्र न्यायालय में दायर मानहानि के सभी पांच मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है। सोशल साइट पर जयललिता के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक आरोप लगाने के मामले में राज्य सरकार ने स्वामी के खिलाफ मानहानि के पांच मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि यदि जनता के किसी विचार, अनुभूति या आलोचना को किसी सरकार द्वारा आपराधिक मामला बनाकर दबाया अथवा खत्म किया जाता है तो यह परिपक्व लोकतंत्र के स्वस्थ विकास को प्रभावित करता है।
स्वामी ने अपनी याचिका में कहा है कि आपराधिक मानहानि के प्रावधान असंवैधानिक हैं क्योंकि यह बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार पर रोक लगाता है। इसके साथ ही स्वामी ने आपराधिक मानहानि के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 और अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 199 (2) की वैधता को चुनौती दी।