{"_id":"338c24af964523de02e99064e66d397a","slug":"supreme-court-stay-on-cbi-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI मामले में सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्टे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
CBI मामले में सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्टे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई को असंवैधानिक घोषित करने वाले गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 6 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
आज सरकार ने गुवाहटी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।
फैसले के विरोध में सरकार
इस मामले में एटार्नी जनरल जी.ई. वाहनवती ने आज मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम से उनके आवास पर मुलाकात की और मामले की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था।
केंद्र ने शीर्ष न्यायालय से आग्रह किया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रियान्वयन को रोकने के लिए अंतरिम स्थगन जारी किया जाए क्योंकि देश भर की विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमे रुक गए हैं।
विज्ञापन
केंद्र ने अपनी याचिका में यह भी तर्क दिया है कि सीबीआई द्वारा जांच के आधार पर 9000 से अधिक मामले अदालतों में चल रहे हैं और 1000 मामलों में उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
सुनवाई समाप्त करने की मांग
टू जी मामले के एक अभियुक्त ने उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में मुकदमे पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई समाप्त करने की मांग की है। वह 1984 के सिख दंगों के आरोपी है।