{"_id":"d52c49d160bc95458929219ada8258ac","slug":"supreme-court-rejects-lalu-prasad-yadav-plea-in-fodder-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला में लालू को झटका, नहीं बदले जाएंगे जज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चारा घोटाला में लालू को झटका, नहीं बदले जाएंगे जज
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश को बदलने की लालू यादव की याचिका खारिज कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।
कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीश के किसी मंत्री का रिश्तेदार होना उसके बदले जाने का आधार नहीं हो सकता है।
पक्षपात का लगाया था आरोप
लालू ने अपनी याचिका में विशेष अदालत के न्यायाधीश पीके सिंह पर पक्षपात का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि न्यायाधीश पीके सिंह नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री पीके शाही के रिश्तेदार हैं, इसलिए वह पक्षपात कर सकते हैं।
झारखंड की अदालत में चल रहे इस मुकदमे में लालू प्रसाद यादव आरोपी हैं। 1996 में उनके मुख्यमंत्री काल में करोड़ों रुपए का चारा घोटाला हुआ था।