फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court hiring on adhar card

गैस सब्सिडी के लिए आधार कार्ड जरूरी

Sat, 05 Oct 2013 12:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
supreme court hiring on adhar card

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेश पर स्पष्टीकरण के साथ बदलाव की मांग की है।

विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत में पेट्रोलियम मंत्रालय ने आवेदन दाखिल कर कहा है कि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर छूट देने के लिए आधार जरूरी है।

इसके जुड़े रहने से सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी। मंत्रालय ने अदालत से उस आदेश में संशोधन करने की मांग की है, जिसमें आधार कार्ड न होने पर सेवा या लाभ देने से प्राधिकारों को इनकार नहीं करने को कहा गया।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने पेट्रोलियम मंत्रालय के आवेदन पर 8 अक्टूबर को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। चीफ जस्टिस पी.सदाशिवमे् की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मंत्रालय की ओर से सॉलिसीटर जनरल मोहन परासरन ने कहा कि आधार कार्ड रसोई गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट से सीधे तौर पर जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के खाते में छूट की राशि के स्थानांतरण के लिए आधार कार्ड जरूरी है। बिना छूट वाली किसी भी योजना के लिए आधार की जरूरत नहीं है। यह कार्ड सरकार से मिलने वाली छूट प्राप्त करने के लिए जरूरी है।

अदालत से आग्रह है कि आदेश को स्पष्ट कर संशोधन करे। याद रहे कि सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि कार्ड नहीं होने की स्थिति में देश के किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह एक स्वैच्छिक योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed