फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court has given notice to up and uttarakhand government in minor gang rape case

नाबालिग के गैंगरेप, यूपी-उत्तराखंड सरकार को नोटिस

Mon, 31 Aug 2015 10:31 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
supreme court has given notice to up and uttarakhand government in minor gang rape case

गाजियाबाद की एक नाबालिग के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां की ओर से दाखिल याचिका में पुलिस संरक्षण और मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की गुहार की गई है। न्यायमूर्ति कूरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की पीठ ने साथ ही तीन आरोपियों को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


याचिका में पुलिस पर जांच सही तरीके से नहीं कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है वारदात के बाद से उस पर केस वापस लेने की धमकी मिल रही है। यहीं कारण है कि पीड़ित परिवार गाजियाबाद छोड़कर फिलहाल दिल्ली में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को जान का खतरा है, लिहाजा उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता की मां का कहना है कि अब तक मजिस्ट्रेट के सामने उसकी बेटी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।


आरोपियों को हिरासत में लिया जाए

supreme court has given notice to up and uttarakhand government in minor gang rape case

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है पुलिस तीनों आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। याचिका में यह भी गुहार की गई है कि आरोपियों को हिरासत में लिया जाए। मामले के मुताबिक, गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में रहने वाली नाबालिग लोगों के घरों में काम करती है। गत दो मई को एक आरोपी ने नाबालिग से कहा कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह घर जाए।

इसके बाद वह उसे इंदिरापुरम ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उस लड़के ने अपने दो अन्य साथियों को वहां बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों लड़कों ने भी नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को लेकर देहरादून ले गए।

लड़की को जब होश आया तो वह देहरादून में सड़क पर थी। आरोप है कि नाबालिग के साथ देहरादून में भी बलात्कार किया गया। लड़की के बयान पर देहरादून में मामला दर्ज किया गया। बाद में इसे इंदिरापुरम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed