{"_id":"cb2391e6-a776-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"supreme-court-gives-sanjay-dutt-four-weeks-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संजय दत्त हो या कोई गरीब, कानून सबके लिए एक होना चाहिए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'संजय दत्त हो या कोई गरीब, कानून सबके लिए एक होना चाहिए'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त को समर्पण करने के लिए चार सप्ताह का समय और मिल गया है। कोर्ट के इस फैसले पर लोगों ने अमर उजाला डाट काम के फेसबुक पेज पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन
संजय राय का कहना है कि कानून तो गरीब के लिए है। वीआईपी तो कानून के साथ खेलते हैं, कानून का मजाक बना रखा है, इस तरह तो सब अपने काम की दुहाई देते रहे तो फिर सजा किसको होगी, वीआईपी को या गरीब को? जाहिर सी बात है कि गरीबों को ही सजा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
एक यूजर अमित कुमार का कहना है कि संजय दत्त ने अपराध किया है तो सजा मिलनी है। संजय दत्त तो क्या भगवान भी ऐसा काम करते तो उनको भी सजा मिलती। उनको चार सप्ताह तो क्या कल ही सजा मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
वहीं, मोहसीन कमाल कहते हैं कि एक आदमी अपनी गलती का एहसास कर ले तो उसके लिए उससे बड़ी माफी और क्या हो सकती है। संजू को अपनी गलती का एहसास हो चुका है।
जबकि प्रीनु अरोड़ा का मानना है कि अगर कोई गरीब इस जगह होता तो अब तक जेल में सड़कर मर चुका होता। इस फैसले से पूरे देश में गलत संदेश जाएगा कि कानून सिर्फ आम आदमी के लिए बना है, इसलिए इस देश के नेता और अभिनेता दोनों को सब माफ है।
राजेश सती राज कहते हैं कि संजय दत्त के कारण करोडों के प्रोजक्ट फंसे हुए हैं उसके लिए उनको मोहलत दी गई है। सवाल यह उठता है कि अगर कोई अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला हो और वो ऐसे संगीन अपराध करे तो क्या वो कोर्ट में अपने परिवार को पालने का हवाला देकर ऐसी अर्जियां लगाता रहे तो क्या उसे भी पेसै कमाने के लिए मोहलत दी जाएगी?