{"_id":"ec0499c759448c6e206e56a633fdc313","slug":"supreme-court-give-stay-on-ramdev-cases-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रामदेव के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलित परिवार के घर जाने को हनीमून करार देने पर देश के अलग-अलग शहरों में बाबा रामदेव के खिलाफ चल रहे मुकदमे पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एचएल दत्तू और जस्टिस एके सिकरी की पीठ ने कहा कि गत वर्ष मई महीने में दिया गया अंतरिम आदेश अन्य मुकदमों पर भी प्रभावी होगा।
सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव की ओर से पेश वकील केशव मोहन ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि देश के विभिन्न हिस्सों में 11 और शिकायतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले पीठ ने कहा था कि अगर रामदेव ने गलत किया है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उन पर अलग-अलग जगहों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन
अदालत ने कहा था कि जिस तरह बयान से आहत होने वाले लोगों को मुकदमा दर्ज कराने का कानूनी अधिकार है उसी प्रकार रामदेव के भी अधिकार हैं।
अदालत ने कहा कि ये सभी मुकदमे एक ही बयान को लेकर हैं। पीठ ने रामदेव के वकील को अलग से याचिका दाखिल कर विभिन्न जगहों में चल रहे मुकदमों को ट्रांसफर करने की गुहार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन