फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court give green signal to use of aadhaar card for four scheme

SC ने 4 योजनाओं में आधार के इस्तेमाल को दी मंजूरी

Thu, 15 Oct 2015 05:31 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
supreme court give green signal to use of aadhaar card for four scheme

देश की उच्चतम न्यायालय ने आधार कार्ड के प्रयोग को लेकर केंद्र सरकार को राहत दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने मनरेगा, सभी प्रकार के पेंशन स्कीम, जन धन योजना और ईपीएफ में ऐच्छिक रूप से आधार कार्ड का प्रयोग करने की मांग को ऐच्छिक रूप से मंजूर किया है।

विज्ञापन


उच्च्तम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि आधार कार्ड का प्रयोग किया जाना पूरी तरह से ऐच्छिक होगा। इसको जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है तब तक अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि पूरे देश भर में पहचान के लिए करोड़ो लोग आधार कार्ड का प्रयोग ही कर रहे हैं। भारत में अभी 92 करोड़ लोग आधार कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी तुलना में देश में पासपोर्ट धारकों की संख्या 5.5 करोड़, पैन कार्ड का प्रयोग करने वालों की संख्या 17 करोड़, 60 करोड़ वोटर आईडी कार्ड, 15 करोड़ राशन कार्ड और 17.3 करोड़ लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 करोड़ खाते आधार कार्ड के आधार पर खोले गए

supreme court give green signal to use of aadhaar card for four scheme

आधार कार्ड की मदद से सरकार को करीब 2600 करोड़ रुपए के फर्जी दावों को पकड़ने में सुविधा हुई, इससे सरकार का करोड़ो रुपए का घाटा होने से बच गया। आधार कार्ड की मदद से भ्रष्टाचार रोकने में बड़े स्तर पर मदद मिल रही है। यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर पहले ही सवाल उठा चुका है।

मनरेगा स्कीम के तहत करीब 9 करोड़ लोगों में से 3 करोड़ लोगों को आधार लिंक्ड बैंक खातों में ही मेहनताना दिया जाता है। देश भर में 87,000 बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट के जरिए 1 करोड़ लोगों को सरल तरीके से जल्द से जल्द पैसा मिल जाता है।

अगर सरकार ने आधार के प्रयोग को प्रतिबंधित किया तो करोड़ो मनरेगा श्रमिकों को पैसे पाने में दिक्कत होगी। साथ ही पेंशन सहित कई अन्‍य योजनाओं में पैसे का वितरण सही से नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए 18 करोड़ खातों में करीब 7 करोड़ खाते आधार कार्ड के आधार पर खोले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed