{"_id":"ba9aa5dc-4c66-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"supreme-court-gets-three-news-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तीन राज्यों की हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। अब शीर्ष कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम यूसुफ इकबाल, ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वेंकट गौड़ा और कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रमजीत सेन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन सभी की नियुक्ति उनके पदभार संभालने वाले दिन से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर सुप्रीम कोर्ट में 25 जज कार्यरत हैं जबकि मंजूर संख्या 31 है। इन तीन जजों के पदभार संभालने के साथ ही यह संख्या 28 हो जाएगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों जजों की पदोन्नति की सिफारिश सरकार से की थी लेकिन सरकार ने कुछ वजहों ने इन सिफारिशों को वापस कर दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने इन्हीं नामों की फिर से सिफारिश भेजी, जिसे सरकार को मानना पड़ा।