फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Supreme Court Fives Directions to the Centeral Government on Black Money Case

काले धन पर मोदी सरकार को 'सुप्रीम' निर्देश

Thu, 04 Dec 2014 05:21 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Fives Directions to the Centeral Government on Black Money Case

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से कहा कि वह एचएसबीसी बैंक में काला धन रखने वाले संदिग्ध भारतीयों के खिलाफ आयकर जांच अगले साल मार्च तक पूरी करवाए। भारत सरकार को जेनेवा स्थित एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 627 भारतीयों की सूची प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


अदालत ने यह भी कहा कि किसी भी कारण से यह जांच पूरी नहीं होती है तो केंद्र सरकार 31 मार्च 2015 से आगे जांच जारी रखने के बारे उपयुक्त निर्णय लेगी। इसके साथ मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसआईटी से कहा कि वह काले धन के मसले पर याचिकाकर्ता से प्राप्त सूचनाओं और पत्रों के आधार पर जांच जारी रखे।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता जानेमाने वकील राम जेठमलानी ने अदालत को यूपीए सरकार मेंसॉलिसिटर जनरल रहे मोहन परासरन से प्राप्त पत्रों और कुछ दस्तावेजों को अदालत को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने जेठमलानी के वकील अनिल दीवान की एक दूसरी याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया है कि जस्टिस एमबी शाह की अध्यक्षता वाली एसआईटी को मामले की जांच रिपोर्ट की प्रति उन्हें उपलब्ध करवानी चाहिए।

केंद्र ने दिलाया कोर्ट को भरोसा

Supreme Court Fives Directions to the Centeral Government on Black Money Case

इस बारे में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि वह एसआईटी की जांच रिपोर्ट जेठमलानी को देने के खिलाफ नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि काले धन के मामलों की आयकर जांच में समय कोई मुद्दा नहीं बनेगा।

अदालत ने कहा कि हमें विश्वास है कि आयकर विभाग मामले की जांच 31 मार्च 2015 तक पूरी कर लेगा और किसी कारणवश अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो उचित फैसला लिया जाएगा। रोहतगी ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा दिए गए दस्तावेजों के कुछ हिस्से को क्यों काला कर दिया गया।

अदालत ने दस्तावेजों को काला करने को जानबूझकर की गई हरकत करार देते हुए कहा कि अगर आप इस बारे में पता लगाना चाहते हैं तो सब कुछ साफ हो जाएगा, क्योंकि दस्तावेज पर अधिकारियों के पद और तारीख लिखे हुए हैं। अदालत ने इसके बाद मामले की सुनवाई 20 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। उसी दिन जेठमलानी की सभी चिंताओं पर विचार किया जाएगा।

जेठमलानी ने बयां की अपनी त्रासदी
जानेमाने वकील राम जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी त्रासदी बयां की। उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने की लड़ाई लड़ने वाले शख्स की त्रासदी देखिए, वह विपक्ष में बैठा हुआ है। यह देश की त्रासदी है। इस पर रोहतगी ने कहा कि इस तरह के मसले उठाने का अदालत उचित मंच नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed