फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court defers verdict on sahara plea to raise money

तिहाड़ में ही मनेगा सहारा प्रमुख का 'न्यू ईयर'

Wed, 17 Dec 2014 06:46 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
supreme court defers verdict on sahara plea to raise money

सहारा प्रमुख सुब्रत राय को अभी जमानत के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी है। इस केस की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2015 को की जाएगी। इस सुनवाई में सहारा ने सुप्रीम कोर्ट से अपने तीन होटलों पर कर्ज लेने की अनुमति मांगी थी, जिससे कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल सुब्रत राय को जमानत दिलाने के लिए सहारा को 1.6 अरब डॉलर जमा करने होंगे। सुब्रत राय पिछले 9 महीनों से भी अधिक से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। सहारा ने अपने तीन होटलों पर पहले ही बैंक ऑफ चाइना से करीब 900 मिलियन डॉलर का लोन ले रखा है।
विज्ञापन

क्या था मामला

supreme court defers verdict on sahara plea to raise money

26 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया था। सुब्रत राय पर आरोप था कि उन्होंने निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपए नहीं लौटाए हैं। कोर्ट की सुनवाई में उपस्थित न होने की वजह से सुब्रत राय 4 मार्च 2014 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद से सहारा केस में कई बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने जमानत के लिए कम से कम जितनी रकम निर्धारित की है, सहारा प्रमुख उसे चुका पाने में असमर्थ रहे हैं, जिसके चलते वह अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं। जेल में बंद उन्हें 9 महीनों से भी अधिक का समय बीत चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed