{"_id":"45939864abfbcc70bc29b447936001e4","slug":"supreme-court-decision-on-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में राहत कार्य ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुजफ्फरनगरः सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में राहत कार्य
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मुजफ्फरनगर में चल रहा राहत कार्य कोर्ट की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
इससे पहले मुजफ्फरनगर हिंसा मामले पर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया था कि सरकार ने मुजफ्फरनगर में हिंसा रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी।
विज्ञापन
हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की 78 कंपनियां तैनात की थी। एक याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर हिंसा पर केंद्र और यूपी सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा था।
विज्ञापन
दरअसल कोर्ट में दाखिल याचिका में आग्रह किया गया था कि मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा की जांच सीबीआई से कराई जाए और जांच दल की कमान किसी अन्य राज्य के निष्पक्ष व्यक्ति को सौंपी जाए।
इस याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राहत कार्यों को लेकर आदेश दिए हैं। कोर्ट का कहना था कि पुर्नवास आदि के लिए मुजफ्फरनगर में कराए जा रहे राहत कार्य सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होंगे। सुप्रीम कोर्ट इन राहत कार्यों पर पूरी तरह नजर रखेगी।
सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका मुजफ्फरनगर निवासी मनोज कुमार व अन्य की ओर से दायर की गई थी।