फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   supreme court comment on up govt

बेहद अड़ियल रहा यूपी सरकार का रवैया: सुप्रीम कोर्ट

Sat, 17 Aug 2013 11:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 17 Aug 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
supreme court comment on up govt

दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये को बेहद अड़ियल करार दिया है।

विज्ञापन


साथ ही शीर्ष अदालत ने दुर्गा शक्ति की तारीफ करते हुए उन्हें बेचारा भी बताया है।

यह टिप्पणी अदालत ने टूजी मामले की सुनवाई के दौरान की।

जस्टिस जीएस सिंघवी और जस्टिस केएस राधाकृष्णन की पीठ ने कहा, ‘बेचारी अधिकारी, उसने अब तक एक शब्द भी नहीं बोला है और सरकार इतनी ज्यादा जिद्दी बन गई है कि वह कुछ सुनेगी ही नहीं।’
विज्ञापन


पढ़ें:- दुर्गा शक्ति ने दिया यूपी सरकार के आरोप पत्र का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट केसों की मीडिया रिपोर्टिंग पर नाराजगी जाहिर करने के दौरान अवैध बालू खनन और गौतम बुद्ध नगर की एसडीएम रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन का मामला भी कोर्ट में उठा।

पीठ ने कहा कि मीडिया पूरी तरह से अलग ही प्रभाव पैदा कर रहा है। टूजी मामले में पेश हुए सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा कि दुर्गा शक्ति का व्यवहार प्रशंसनीय है। उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed