फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Supreme Court asked which files are signed Chief Minister

'कौन सी फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं अखिलेश यादव'

Tue, 01 Sep 2015 10:51 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court asked which files are signed Chief Minister

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह जानना चाहा है कि मुख्यमंत्री किन सरकारी फाइलों पर नजर डालते हैं और किन फाइलों पर हस्ताक्षर करते हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन हफ्ते के भीतर यह जानकारी देने को कहा है।सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दाखिल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपील की थी कि सभी सरकारी फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने चाहिए, न कि अधिकारियों के। हाईकोर्ट ने इस याचिका को बड़ी पीठ के समक्ष भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश

Supreme Court asked which files are signed Chief Minister

हाईकोर्ट के इस आदेश को उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा रखी है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश वकील से पूछा कि किन सरकारी फाइलों पर मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करते हैं और किन फाइलों पर सचिव हस्ताक्षर करते हैं।

कोर्ट ने कहा कि हम इस मसले पर गौर करेंगे कि मुख्यमंत्री के लिए सरकारी फाइलों पर गौर करना ही जरूरी है या उस पर हस्ताक्षर करना भी। अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed