फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   super star amitabh Bachchan fan threatens to commit suicide

अमिताभ को उन्हीं के फैन ने दी धमकी

Sun, 29 Jun 2014 08:26 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
super star amitabh Bachchan fan threatens to commit suicide

बॉलीवुड के सुपरस्टार अम‌िताभ बच्चन के वैसे तो करोड़ों फैन हैं ले‌किन द‌िल्ली की मां-बेटी उनके ल‌िए मुसीबत बन गईं हैं। टाइम्स ऑफ इंड‌िया की खबर के मुताब‌िक अम‌िताभ बच्चन के स‌िक्योर‌िटी मैनेजर ने जुहू पुल‌िस स्टेशन में श‌िकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दरअसल कुछ द‌िनों से अम‌िताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर एक मह‌िला और उसकी बेटी संद‌िग्ध स्थ‌ित‌ि में घूम रही थीं। बच्चन की स‌िक्योर‌िटी स्टाफ के बार बार उन्हें हटाने के बाद भी वह जलसा के पास से हटने के ल‌िए तैयार नहीं थीं।

विज्ञापन


स‌िक्योर‌िटी स्टाफ को मामला संद‌िग्ध लगा तो उन्होंने पुल‌िस में श‌िकायत दर्ज कराई। पुल‌िस ने जब महि‌ला और उसकी बेटी से पूछताछ की तो दंग रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अम‌िताभ अपने साथ रखें, नहीं तो मर जाएंगे

super star amitabh Bachchan fan threatens to commit suicide

पूछताछ में पुल‌िस को पता चला क‌ि दोनों मां-बेटी अम‌िताभ बच्चन की बड़ी फैन हैं। हैरान कर देनी वाली बात है क‌ि दोनों मां-बेटी ने शर्त रखी है क‌ि अम‌िताभ अपने बंगले में उन्हें साथ रहने दें नहीं तो वो सुसाइड कर लेंगी।

पूछताछ में आगे पता चला क‌ि 39 वर्षीय मह‌िला और 16 वर्षीय उसकी बेटी स‌िर्फ अम‌िताभ बच्चन से म‌िलने और उन्हें रोज देखने के ल‌िए द‌िल्ली से मुंबई आईं हैं।

मह‌िला की मांग है क‌ि अम‌िताभ बच्चन उनकी ज‌िंदगी बचाएं और उनके रहने का इंतजाम भी करें ताक‌ि वो रोज उन्हें देख सकें। मह‌िला का कहना है क‌ि वो उनके घर में काम करने के ल‌िए तैयार हैं।

लैटर पहुंचाने पर मानी मां-बेटी

super star amitabh Bachchan fan threatens to commit suicide

पुल‌िस ने मह‌िला और उसकी बेटी दोनों को समझाया और वापस द‌िल्ली जाने की सलाह दी लेक‌िन दोनों अपनी मांग पर अड़ी हुईं हैं।

पुलिस ने मह‌िला को पत्र ल‌िखने के राजी क‌िया है ज‌िसे अम‌िताभ बच्चन तक पहुंचाना का भरोसा भी द‌िलाया गया है। इसी शर्त में मह‌िला जुहू छोड़ने पर राजी हुई है। फ‌िलहाल मह‌िला और उसकी बेटी दादर के मह‌िला हॉस्टल में रह रही है।

सुपरस्टार अम‌िताभ बच्चन फ‌िलहाल अनुराग कश्यप द्वारा न‌िर्म‌ित टीवी सीरीज युद्ध की शूट‌िंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed