फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sunmeet kaur wins five crore in kbc 6

12वीं पास महिला ने ऐसे जीता केबीसी का जैकपॉट

Sat, 05 Jan 2013 10:09 PM IST
मुंबई/हरि मृदुल
मुंबई/हरि मृदुल Updated Sat, 05 Jan 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
sunmeet kaur wins five crore in kbc 6

‘ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है’। इस सूत्र वाक्य को सही साबित करते हुए महज 12वीं पास चंडीगढ़ की सनमीत कौर साहनी ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन-6 में पांच करोड़ की पुरस्कार राशि जीत इतिहास रच दिया। इस गेम शो के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली महिला प्रतिभागी हैं।

विज्ञापन

 
बारहवीं पास सनमीत पूरे आत्मविश्वास के साथ इस खेल में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी राशि जीतने की कभी कल्पना नहीं की थी। वे पिछले तीन सीजन से इस गेम शो की तैयारियां कर रही थीं। जब शो के प्रस्तोता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सनमीत के पांच करोड़ की राशि जीतने की घोषणा की, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन


एकबारगी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। बिग बी उन्हें बारंबार बधाई दे रहे थे, लेकिन उनके मुंह से कोई बोल नहीं फूट रहे थे। आखिरकार जब उन्हें इस ऐतिहासिक पल का यकीन हुआ तो उन्होंने अपनी सफलता के लिए पूरे परिवार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एक किराए के फ्लैट में सनमीत अपने परिवार के साथ पिछले आठ साल से रह रही हैं। घर की आमदनी बढ़ाने के लिए वे ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। इसी दौरान सामान्य ज्ञान की बातें अर्जित करने का शौक उन्हें लग गया।

उनके पति मनमीत सिंह फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम करते हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सनमीत चार साल पहले गंभीर रूप से बीमार हुई थीं। धीरे-धीरे ही उनकी जिंदगी सामान्य हो पाई।

ऐसे जीता जैकपॉट
सनमीत से पूछा गया पांच करोड़ का आखिरी सवाल भूगोल से संबंधित था, जिसका जवाब देने में वे काफी घबरा गई थीं। उनके पास दो लाइफ लाइन बची थीं। एक ‘डबल डिप’ और एक ‘फोन ए फ्रेंड’। उन्होंने पहले फोन ए फ्रेंड का प्रयोग किया, लेकिन जवाब से संतुष्ट न होने पर फिर डबल डिप का इस्तेमाल किया। सनमीत के सवाल का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने सही या गलत की जानकारी देने में जैसी नाटकीयता का सहारा लिया, वह प्रतियोगी के अलावा दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देने के लिए काफी था।


इससे पहले सुशील ने जीते थे 5 करोड़
बिहार के मोतिहारी के सुशील कुमार कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीतने वाले पहले प्रतिभागी थे। वे कंप्यूटर ट्यूटर और ऑपरेटर थे। उनकी मासिक तनख्वाह महज छह हजार रुपये थी।

सनमीत की इस सफलता पर हम सभी को गर्व है। आखिरकार ज्ञान की बदौलत ही उनका जीवन बदल गया।-- अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed