फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sunanda mehar tweet war

सुनंदा-मेहर के बीच हुई थी ट्विटर पर जंग

Sat, 18 Jan 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
sunanda mehar tweet war

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तब विवादों में आ गए थे, जब उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार से उन्हें लेकर ट्विटर पर भिड़ गईं। सुनंदा और थरूर की इस कथित प्रेमिका के बीच दिनभर ट्वीट वार होता रहा और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनसे जुड़े लाखों लोग इस अजब जंग का ‘लुत्फ’ लेते रहे।

विज्ञापन


खुल्लमखुल्ला छिड़े इस युद्ध पर जगहंसाई होती देख बाद में थरूर और सुनंदा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि हम अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश हैं। लेकिन कुछ ट्वीट से हमें परेशानी जरूर हुई। इस संयुक्त बयान पर मेहर ने कहा कि पत्नी ने पहले पति की बेइज्जती कराई अब भरपाई कर रही है।
विज्ञापन


ट्वीट जंग में सुनंदा ने आरोप लगाया था कि मेहर तरार उनके पति के पीछे पड़ी हैं और उनकी शादी तुड़वाने की फिराक में हैं। सुनंदा ने कहा था कि वह पिछले तीन-चार महीने बीमार रहीं। इस बीच, यह तरार ने उनके पति पर डोरे डालने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेहर है आईएसआई एजेंट'

sunanda mehar tweet war

सुनंदा ने एक ट्वीट में मेहर को आईएसआई का एजेंट भी करार दिया और आरोप लगाया कि एक बार यह महिला पत्रकार जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के पीछे भी इसी तरह पड़ गई थी। तो पलटवार करते हुए तरार ने कहा कि सुनंदा का दिमाग खराब हो गया है। वह खुद को आईएसआई का एजेंट बताने के लिए सुनंदा पर मानहानि का मुकदमा करेंगी।

मेहर ने ट्वीट किया कि किसी महिला का दूसरी महिला पर अपने पति से संबंधों का आरोप लगाना बेहद घटिया हरकत है। सुनंदा अपने शादी के रिश्ते अपमान कर रही हैं।

दरअसल यह विवाद बुधवार को तब शुरू हुआ जब मेहर तरार की ओर से भेजे गए अंतरंग संदेशों को थरूर के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया। इससे थरूर के लाखों फॉलोअर हैरान रह गए, जबकि थरूर ने दावा किया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। लेकिन बृहस्पतिवार को सुनंदा ने दावा किया कि मेहर की ओर से थरूर को भेजे गए संदेश उन्होंने ही अपने पति के अकाउंट से पोस्ट किए थे, ताकि दुनिया को दिखा सकूं कि मेहर किस तरह मेरे पति के पीछे पड़ी है।

'थरूर का है मेहर से विवाहेतर संबंध'

sunanda mehar tweet war

इस सब के बीच सुनंदा ने कथित तौर पर यह भी कह दिया कि उनके पति का महिला पत्रकार से विवाहेतर संबंध रहा है। लिहाजा वह तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि बाद में सुनंदा ने अपने बयानों पर लीपापोती की। उन्होंने कहा कि थरूर और उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चल रहा है। लेकिन पत्रकार इस तरह की बात फैला कर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे है।

बाद में बोले, अच्छी चल रही शादीशुदा जिंदगी
थरूर और सुनंदा ने संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीत रहा है। फेसबुक पेज पर थरूर ने कहा है, हमारे ट्विटर अकाउंट की ओर से की गई कुछ गैर अधिकृत टिप्पणियों की वजह से एक विवाद पैदा हो गया और इससे हम परेशानी में फंस गए। सुनंदा पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। वह आराम कर रही हैं। सुनंदा ने जो कुछ कहा उसे मीडिया में तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

सुनंदा ने आखिरी ट्वीट में किया इशारा

sunanda mehar tweet war

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर थरूर ने शायद अपने भविष्य के बारे में शुक्रवार सुबह ही अपने ट्वीट में इशारा कर दिया था।

पांच सितारा होटल लीला के एक कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली सुनंदा ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि जो होना होता है वो होकर रहेगा, हंसते हुए जाएंगे।

शुक्रवार सुबह 5:27 बजे किए गए एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा ‘हम हिंदू लोग कहते हैं, जो होना होता है वो होकर रहेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed